बायो सीएनजी प्लांट चालू होने और ई-वाहन संचालन के बाद नगर निगम अब कार्बन क्रेडिट बेचने की प्लानिंग कर रहा है। आने वाले दिनों में शहर के अंदर 100 ई-बस सेवा का संचालन भी होने लगेगा। इसलिए हरियाली पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इन सब तैयारियों को ध्यान में
.
निगम को कार्बन क्रेडिट बेचने से पहले कीमत का 0.5 प्रतिशत राशि खर्च करना होगी। ग्वालियर से पहले इंदौर ने 4 साल पहले ही कार्बन क्रेडिट बेचना शुरू कर दिया है। अब निगम के अधिकारी इसके लिए इंदौर से इस प्रोजेक्ट के लिए मदद लेंगे। इसके लिए क्या-क्या कागजात लगेंगे और कैसे आवेदन करना है इसकी जानकारी ले रहे हैं।
ये कर हे हैं और तैयार
- नया बायो सीएनजी प्लांट: नीम चंदोहा में 5 हेक्टेयर पर नया बायो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी है।
- वेस्ट-टू एनर्जी प्लांट: यह भी नीम चंदोहा में लगाने की योजना है।
- बरा लैंडफिल साइट: यहां दो हेक्टेयर में पार्क बनाया जा रहा है। यह भी मानपुर में बनने वाले सिटी फॉरेस्ट जैसा होगा।
- ई-बसें: पीएम कंसल्टेंट सेवा के माध्यम से 100 ई-बसें आएंगी।
- जंगल: मानपुर में 8 हेक्टेयर क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट बनाएगा।
