लोगों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया।
शिवपुरी के कोलारस में रविवार रात राधाष्टमी पर परंपरागत चल समारोह निकाला गया। नगर के प्रमुख मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होकर देर रात तक चली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत-द्वार सजाए। पुष्पवर्षा कर झांकियों का अभिनंदन किया गया।
.
कोलारस में राधाष्टमी का आयोजन लंबे समय से चला आ रहा है। इस उत्सव में धार्मिक समितियाँ, मंदिर कमेटियां और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। रविवार रात चल समारोह के दौरान तेज बारिश हुई। फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यवस्था महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। युवा ढोल-बाजों की थाप पर झूमते रहे। बच्चे राधा-कृष्ण की झांकियों को देखते रहे। आयोजन समिति ने जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यवस्था की। भजन-कीर्तन, गुलाल और रंगों की छटा से माहौल भक्तिमय हो गया। नगरवासियों के सामूहिक उत्साह ने इस वर्ष की राधाष्टमी को यादगार बना दिया।
नगर के प्रमुख मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होकर देर रात तक चली।