बुरहानपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: 2 फीडरों पर होगी मरम्मत, कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:  2 फीडरों पर होगी मरम्मत, कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में बिजली कंपनी ने कल (मंगलवार) दो फीडर्स के मेंटेनेंस की घोषणा की है। 11 केवी गुजराती स्कूल प्रथम और द्वितीय फीडर का रखरखाव किया जाएगा।

.

सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में हनुमान साइजिंग, सोनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला और सिंधीपुरा गेट क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा आजाद नगर चौराहा क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, केएल लाइन, गुजराती स्कूल, कांच मंदिर, सरदार पटेल कॉलोनी और खैरखानी वार्ड में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार यह समय कम या ज्यादा हो सकता है।



Source link