कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकालकर ट्रंप का पुतला फूंका है।
भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में भोपाल में भारतीय गणवार्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गणवार्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टाकीज चौराहे तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा नि
.
भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ट्रंप का पुतला फूंका और कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जबरिया तरीके से 50% टैरिफ लगाया है। भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रंप की शवयात्रा निकालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की तेरहवीं के कार्ड भी बांटे।
भारतीय गणवार्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक संदेश भी बांटे हैं।
13 दिन बाद मृत्युभोज भी खिलाएंगे भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा- ट्रंप ने दोस्ती के नाम पर गद्दारी की है। वह दोस्ती के नाम पर कलंक है। उसने गद्दारी की है। अमेरिका के साथ हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। ये पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। हम 13 दिन बाद इसकी तेरहवीं भी करेंगे। मृत्युभोज भी खिलाएंगे।
27 अगस्त से लागू हो गया 50% टैरिफ

भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है। 50% टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70% की कमी आ सकती है। चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे कम टैरिफ वाले देश इन सामानों को सस्ते दाम पर बेचेंगे। इससे भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी कम होगी।