मऊगंज में भी भाजपा ने किया प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका – Mauganj News

मऊगंज में भी भाजपा ने किया प्रदर्शन:  कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका – Mauganj News


मऊगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के बारे में कांग्रेस नेताओं की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया। सोमवार शाम को भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

.

जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि पूरा विश्व पीएम मोदी का सम्मान करता है। कांग्रेस नेता न केवल पीएम को अपशब्द कहते हैं, बल्कि उनकी माता के बारे में भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं।

जनपद पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह परिहार ने बताया कि बिहार की एक सभा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई टिप्पणी से देश का हर बुद्धिजीवी वर्ग आहत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादाओं को त्याग चुके हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने कहा कि मातृशक्ति का अपमान कर कांग्रेस ने साबित किया है कि उसे सामाजिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की परवाह नहीं है। कार्यकर्ता जनपद पंचायत परिसर से जुलूस के रूप में कॉलेज चौराहे तक पहुंचे। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, नीलम सिंह परिहार समेत कई नेता शामिल रहे।



Source link