Last Updated:
भोपाल में मछली परिवार से जुड़े सुराग पर पुलिस ने जतारा के रामगढ़ गांव में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, सुरेंद्र विश्वकर्मा गिरफ्तार, कई जिलों में कट्टे सप्लाई होते थे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
मछली परिवार से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासाक्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत प्लान बनाया. पूरे ऑपरेशन को गुप्त रखा गया, ताकि किसी को भनक न लगे. रविवार की सुबह एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम रवाना हुई. शुरुआत में पुलिस चंदेरी गांव पहुंची, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला. तभी मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को नया रास्ता दिखाया. टीम तेजी से जतारा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की ओर बढ़ी.
पूछताछ में सुरेंद्र ने कबूल किया कि वह लंबे समय से यह धंधा कर रहा है. यहां बने कट्टे भोपाल समेत आसपास के कई जिलों में सप्लाई किए जाते थे. पुलिस ने फैक्ट्री से तमंचे बनाने के औजार और अधबने हथियार जब्त किए.
बता दें, कुछ समय से पुलिस लगातार ड्रग और हथियार तस्करी पर शिकंजा कस रही है. मछली परिवार से मिले सुराग ने इस बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश कराया है.