न्यूयॉर्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क में चल रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दौरान ट्रॉफियां चोरी होने का मामला सामने आया है। रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सोराना क्रिस्टी ने सोशल प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में एक स्टोरी पोस्ट कर लिखा कि एक महिला टूर्नामेंट में जीती हुई उनकी ट्रॉफी अमेरिकी ओपन के दौरान न्यूयॉर्क में होटल के कमरे से चोरी हो गई है।
35 साल की सोराना महिलाओं के एकल वर्ग से हारकर बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने शनिवार की रात इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जिसने भी द फिफ्टी सोनेस्टा होटल के कमरा नंबर 314 से मेरी क्लीवलैंड ट्रॉफी चुराई है। कृपया उसे वापिस लौटा दो। इसकी वैसे कोई कीमत नहीं है, लेकिन भावनात्मक कीमत है।’ क्रिस्टी ने इस महीने क्लीवलैंड में अपने कैरियर का तीसरा एकल खिताब जीता था।

सोराना क्रिस्टी ने इस पोस्ट के जरिए ट्रॉफियां वापस करने की अपील की।
राउंड-2 में मुचोवा से हारकर बाहर हो गई थी क्रिस्टी
सोराना क्रिस्टी अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में 11वीं रैंकिंग वाली कैरोलिना मुचोवा से हार गई थी। उन्हें चेक रिपब्लिक की मुचोवा ने 7-6, 6-7, 6-4 से हराया।

सोराना क्रिस्टी को दूसरी दौर में कैरोलिना मुचोवा ने हराया था।
अमेरिका की एना ली को हराकर जीता था खिताब
सोराना क्रिस्टी ने पिछले हफ्ते 24 अगस्त को क्लीवलैंड लेडीज ओपन का खिताब जीता था। यह उनके करियर का तीसरा एकल खिताब है। क्रिस्टी ने फाइनल मुकाबले में अमेरिका की एना ली को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया था।
फाइनल जीतने के बाद क्रिस्टी इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा- ‘शानदार सप्ताह रहा। इस खिताब ने मुझे बहुत खुश किया।’

क्लीवलैंड लेडीज ओपन की ट्रॉफी के साथ सोराना क्रिस्टी।
—————————————————-
यूएस ओपन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
जोकोविच US ओपन के क्वार्टर फाइनल में; मैच के दौरान गर्दन में दर्द से परेशान दिखे

नोवाक जोकोविच ने रविवार रात US ओपन के चौथे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने 144वीं रैंकिंग वाले जर्मन क्वालिफायर जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया। पढ़ें पूरी खबर