रायसेन जिले के बरेली में कचरा वाहन में नवजात बच्ची फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां के बाद आज (सोमवार) दोपहर उसके प्रेमी हल्के धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया।
.
बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। महिला को सिविल अस्पताल बरेली में रखा गया। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह अपने पति से अलग रहकर पिता के घर में रह रही थी।
मजदूरी करने के दौरान हुई थी जान-पहचान मजदूरी के दौरान महिला का हल्के धाकड़ से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसी दौरान दोनों नजदीक आए। महिला ने उसे गर्भवती होने की बात बताई, तो प्रेमी ने शादी करने और बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया।
प्रेमी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर डिलीवरी होती है तो बच्चे को फेंक देना।
पुलिस ने महिला को जेल भेजा पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सोमवार दोपहर को गिरफ्तार किए गए प्रेमी से पूछताछ जारी है।
फिलहाल बच्ची की हालत अच्छी बताई जा रही है।
कचरा वाहन में मिली थी बच्ची बता दें कि शुक्रवार सुबह नगर पालिका के कचरा वाहन में वार्ड 13 और 14 के बीच से एक नवजात बच्ची मिली थी। किसी ने बच्ची को टी-शर्ट में लपेटकर फेंक दिया था। कर्मचारियों को रोने की आवाज सुनाई दी।
उन्होंने तुरंत लोगों को बुलाया और सामाजिक संस्था को सूचित किया। बच्ची को बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले की तुलना में अब बच्ची की स्थिति बेहतर है।