शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रविवार को बच्ची अपने दादा के साथ खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में दादा से दूर हो जाने पर खरई जालिम निवासी 32 वर्षीय कल्ला यादव ने बच्ची को पकड़ लिया।
.
आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। बच्ची ने चीख-पुकार की और मौका पाकर वहां से भाग निकली। उसने तत्काल अपने दादा को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर बदरवास थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।