सतना में यूरिया खाद के लिए टोकन नहीं मिलने से किसानों ने सोमवार को कृषि अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि विभाग ने टोकन खत्म होने की बात कहकर किसानों को लौटा दिया था। इससे नाराज किसानों ने नागौद मार्ग पर जाम लगा दि
.
इसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के काफिले को किसानों ने रोक लिया। उन्होंने मंत्री को अपनी समस्या बताई। मंत्री ने एसडीएम के आने का आश्वासन दिया। जाम की वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल बसें भी फंस गईं।
मंत्री का काफिला यू-टर्न लेकर लौटा स्थिति को देखते हुए एसडीएम राहुल सिलड़िया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को जल्द टोकन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हुआ।
किसानों का कहना है कि यूरिया की कमी से फसलें प्रभावित हो रही हैं। पहले दुकानों में स्टॉक नहीं मिला और अब टोकन भी नहीं मिल रहे हैं। राज्यमंत्री का काफिला किसानों के जाम न हटाने की वजह से यू-टर्न लेकर वापस लौट गया।
देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें…
