नेशनल हाईवे 44 पर बने सेंट मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल की नवीन भवन पर कार्यवाही करने नगर निगम ने टीम बनाने की तैयारी कर ली है । नई बिल्डिंग बिना परमिशन के बनवाई थी।।
.
टी एन सी ने नगर निगम को लिखा पत्र
सेंट मेरी स्कूल का बहुमंजिला नवीन भवन की परमिशन स्कूल प्रबंधन ने टी एन सी से नहीं ली है। टी.एन. सी ने नियम विरुद्ध बिल्डिंग बनाने के खिलाफ स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है साथ ही नगर निगम मुरैना को 19 मई 2025 को कार्यवाही करने पत्र भी जारी किया है।
टी एन सी द्वारा नगर निगम को लिखा पत्र
नगर निगम ने भी स्कूल प्रबंध को दिया नोटिस
नगर निगम मुरैना ने सेंट मेरी स्कूल को अवैध बिल्डिंग निर्माण के तहत 24 अप्रैल 2025 को नोटिस जारी कर जबाव मांगा था लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई जबाव नहीं दिया।
नगर निगम ने कार्यवाही के लिए टीम गठित करने के दिए आदेश

स्कूल प्रबंधन को नगर निगम द्वारा जारी नोटिस
नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकरे ने सेंट मेरी स्कूल द्वारा अवैध निर्माण के नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद नगर निगम की टीम गठित कर स्कूल बिल्डिंग गिराने की बात कही है ।
बिल्डिंग से संबंधित जिम्मेदार को देंगे जबाव सेंट मेरी स्कूल प्रबंधक फादर जॉन्सन से जब भास्कर संवाददाता ने इस संबंध में जानकारी चाहिए तो फोन पर ही मिलने से मना कर दिया और बोले हम सिर्फ बिल्डिंग से संबंधित अधिकारी को ही जवाब देंगे ।
स्कूल पहले भी विवादों में रहा सेंट मेरी स्कूल हमेशा विवाद से घिरा रहता है पिछले साल बाल आयोग और शिक्षा विभाग द्वारा मारे गए छापे के दौरान यहां फादर के कमरे में बड़ी संख्या में शराब और आपत्ति जनक सामग्री मिली थी ।