भोपाल के करीब 30 इलाकों में मंगलवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
.
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें हमीदिया रोड, गांधीनगर, ईदगाह, प्रोफेसर कॉलोनी, न्यू कबाड़ खाना जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से 11 बजे तक कोलार इलाके के शीतल हाइट्स, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरर्च्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ब्राइट कॉलोनी, ईदगाह, गुरुद्वारा, नीलकंठ कॉलोनी, गोयल धाम, सहारा परिसर और आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अंजली विहार, वैष्णव परिसर, रजत विहार, यूनिक सोसायटी, प्रताप नगर, गांधीनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन और आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिगालिया कॉलोनी, गौर मार्केट, न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड और आसपास।