हाइवे पर खड़ी कार में मिले 47.50 लाख रुपए: अमरपाटन पुलिस ने रात में गस्त के दौरान पकड़ी कार, फिर जाने दिया – Maihar News

हाइवे पर खड़ी कार में मिले 47.50 लाख रुपए:  अमरपाटन पुलिस ने रात में गस्त के दौरान पकड़ी कार, फिर जाने दिया – Maihar News



अमरपाटन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-30 पर शनिवार रात को पुलिस को गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार मिली। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते और दो एएसआई टीम के साथ गश्त कर रहे थे।

.

पुलिस को एक सफेद अर्टिगा कार (MP17 ZL 3502) दिखाई दी, जिसके पास दो लोग खड़े थे। जांच के दौरान कार में रखे बैग में भारी मात्रा में नकदी मिली। पुलिस तुरंत कार को थाने ले गई।

पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम दशरथ पूरी (चोरहटा निवासी) और राजेंद्र सिंह बताया। उन्होंने बताया कि यह टोल टैक्स कंपनी का पैसा है, जिसे रीवा ले जाया जा रहा था। उदित इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मयंक राय की कंपनी का यह पैसा परसवाड़ा, मानपुर और बैतूल का था।

वॉट्सएप पर भेजे गए दस्तावेजों में 47 लाख 50 हजार रुपए की राशि दर्ज थी। एसडीओपी ख्याति मिश्रा को सूचित किया गया। सत्यापन के बाद वाहन को जाने दिया गया।



Source link