12038 रन…सचिन तेंदुलकर या राहुल द्रविड़ नहीं, इस बल्लेबाज के नाम क्रिकेट का ये अमर रिकॉर्ड

12038 रन…सचिन तेंदुलकर या राहुल द्रविड़ नहीं, इस बल्लेबाज के नाम क्रिकेट का ये अमर रिकॉर्ड


Most runs in Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी से ज्यादा कोई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नहीं है. लाल गेंद से यह देश में सबसे अहम प्रतियोगिता है. इसमें रन बनाने के बाद ही भारतीय टेस्ट टीम के रास्ते खुलते हैं. रणजी ट्रॉफी में एक से बढ़कर एक दिग्गजों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने रिकॉर्ड् की झड़ी लगाई है. पूर्व ओपनर वसीम जाफर को कौन भूल सकता है. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज भी उनसे काफी पीछे रह गए.

15 अक्टूबर रणजी ट्रॉफी का नया सीजन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर को होगी. देश की एक से बढ़कर क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी. बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद से जंग देखने को मिलने वाली है. इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. हम आपको यहां रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: टी20 का महारिकॉर्ड…अंग्रेज क्रिकेटर ने कर ली शोएब मलिक की बराबरी, अभी भी धोनी नंबर-1

1. वसीम जाफर: दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने टीम इंडिया के 31 मैचों में हिस्सा लिया. इस दौरान जाफर ने 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 212 रन है. जाफर ने टेस्ट मैचों में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए. वह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं. जाफर ने 1996 से 2020 तक मुंबई और विदर्भ के लिए 238 पारियों में 12038 रन बनाए.

2. पारस डोगरा: हिमाचल प्रदेश और पुड्डुचेरी के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले पारस डोगरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2001 से अब तक 220 पारियों में 9505 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: 40 बॉल में शतक…10 चौके, 9 छक्के से इस खूंखार बल्लेबाज ने मचाई तबाही, शाकिब अल हसन के ‘जख्मों’ पर ठोकी कील

3. अमोल मजूमदार: घरेलू क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर अमोल मजूमदार ने आंध्र, आसाम और मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया है. उनके नाम 200 पारियों में 9202 रन है.

4. देवेंद्रसिंह बुंदेला: मध्य प्रदेश के लिए 1996 से 2017 तक खेलने वाले देंवेंद्रसिंह बुंदेला घरेलू क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी कहे जाते हैं. देवेंद्रसिंह ने 1996 से 2017 तक 232 पारियों में 9201 रन बनाए.

5. यशपाल सिंह: रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर यशपाल सिंह हैं. उन्होंने मणिपुल, सर्विसेज, सिक्किम और त्रिपुरा के लिए योगदान दिया. यशपल ने 2001 से 2020 तक 196 पारियों में 8700 रन बनाए.



Source link