Health Tips: दवा के दम पर सोना बंद करें! रोज 5 मिनट करें ये योग…8 घंटे की आएगी भरपूर नींद

Health Tips: दवा के दम पर सोना बंद करें! रोज 5 मिनट करें ये योग…8 घंटे की आएगी भरपूर नींद


Last Updated:

Daily Yoga Tips: नींद नहीं आना, नींद कम आना, समय पर नींद न आना…ये ऐसी दिक्कत हैं जो पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर देते हैं. आज यहां आप ऐसा योग सीख सकते हैं, जिससे आपको गहरी नींद आएगी.

Yoga Tips: लोगों के गलत खानपान और अनियमित जीवन शैली की वजह से अक्सर लोगों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है. ज्यादातर मामलों में नींद का न पूरा होना या नींद कम आना कारण बनता है. भरपूर नींद नहीं लेने की वजह से लोग मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से अस्वस्थ रहते हैं. नींद नहीं आने से तमाम की तरह की दिक्कतें लोगों को हाे रही हैं. यहां तक की नींद लेने के लिए लोग अब दवा का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई लोग अब योग का सहारा लेते दिख रहे हैं. ऐसा ही एक योग है, जिसमें 5 से 10 मिनट का समय देने पर आप 8 घंटे की भरपूर सुकून की नींद ले सकते हैं

भोजन का दिमाग पर भी असर
सागर में योग से पीएचडी करने वाली डॉ. श्वेता नेमा बताती हैं कि आपका शरीर जितना भोजन पर निर्भर करता है, उतना ही आपका मस्तिष्क भी. गलत खानपान से मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. यदि आप चिप्स, फास्ट फूड और शक्कर वाले उत्पादों का सेवन अधिक करते हैं, तो इससे आपके हार्मोनल लेवल्स और न्यूरोट्रांसमिटर्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ खास पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है.

फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे फूलगोभी, ब्रोकली, जई, चने, और दलिया, शरीर में शुगर के स्तर को स्थिर रखते हैं और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाते हैं. तनाव को कम करने के लिए मैग्नीशियम खनिज बहुत फायदेमंद है. वेजिटेरियन स्रोतों में बादाम, अखरोट, सोया, हरी पत्तेदार सब्जियां, और बनाना शामिल हैं.

ध्यान और प्राणायाम 
रोजाना 10-20 मिनट का ध्यान आपकी मानसिक स्थिति को काफी बेहतर बना सकता है. ध्यान से तनाव कम होता है और मानसिक स्पष्टता मिलती है.

ये योग करने से अच्छी नींद आएगी 
नाड़ी शोधन प्राणायाम, कपालभाती और अनुलोम-विलोम जैसी तकनीकें शरीर के ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाती हैं और दिमाग को शांत करती हैं. इन आसान को 5 से 20 मिनिट करने पर अच्छी नींद आती हैं.

पूरी नींद जरूरी
डॉक्टर के अनुसार, पूरी नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. प्रतिदिन 7-8 घंटे की गहरी नींद आपके मस्तिष्क को आराम देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दवा के दम पर सोना बंद करें! रोज 5 मिनट करें ये योग…8 घंटे की आएगी भरपूर नींद

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link