Last Updated:
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल का विचारपुर गांव को मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है.इसी मिनी ब्राजील के 4 खिलाड़ी अब ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जा सकते हैं. खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसका जिक्र …और पढ़ें
शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ी जाएंगे जर्मनी.पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं पॉडकास्ट में बातों-बातों में मध्य प्रदेश के शहडोल के फुटबॉल के क्रेज से जुड़े गांव का वर्णन किया था. दरअसल, 2 साल पहले मैं शहडोल गया था, वहां के फुटबॉल प्लेयर से मिला था और पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का जिक्र किया था. यही बात जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी और कोच डायटमार बेयर्स डॉर्फर ने सुनी, शहडोल के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की लाइफ जर्नी ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. पीएम मोदी ने मन की बात में आगे कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वहां के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी दूसरे देशों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आगे कहा कि अब जर्मनी के कोच ने शहडोल के कुछ फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्मनी के अकादमी में ट्रेनिंग देने की पेशकश की है. इसके बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने भी उनसे संपर्क किया है. जल्द ही शहडोल के कुछ युवा साथी ट्रेनिंग कोर्स के लिए जर्मनी जाएंगे.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें