VIDEO: सहवाग ने थपथपाई पीठ… फाइनल से बाहर हुए बेटे आर्यवीर, वायरल हो रहा ये मस्ती वाला वीडियो

VIDEO: सहवाग ने थपथपाई पीठ… फाइनल से बाहर हुए बेटे आर्यवीर, वायरल हो रहा ये मस्ती वाला वीडियो


DPL: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर्स के बच्चे अक्सर सुर्खियां बटोरते दिखते हैं. अभी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के चर्चे थमें नहीं थे कि वीरेंद्र सहवाग और उनके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. दिल्ली प्रीमियर लीग के फाइनल में आर्यवीर सहवाग को टीम से बाहर रखा गया जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर अपने बेटे से बात करते दिखे. फाइनल के मौके पर अपने बेटे आर्यवीर के साथ सहवाग ने खुद एक दिल को छू लेने वाला पल साझा किया.

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो

वीडियो में दोनों के साथ बातचीत और हंसते दिख रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सहवाग अपने बेटे आर्यवीर से मिलने नीचे मैदान में पहुंचे. दिल्ली प्रीमियर लीग में सहवाग ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते हैं. फाइनल मुकाबले में वह युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए मौजूद थे. आर्यवीर ने टूर्नामेंट में अपना डेब्यू ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ किया और धमाकेदार प्रदर्शन किया था.

Add Zee News as a Preferred Source


डेब्यू पर की आतिशी बैटिंग

आर्यवीर ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए अपने डीपीएल डेब्यू में आक्रामक अंदाज में बैटिंग की थी. उन्होंने 16 गेंदों में 22 रन की पारी में चार चौके लगाएय. किंग्स ने 62 रनों से आराम से जीत हासिल की. लेकिन दिल्ली लायंस के खिलाफ आर्यवीर फाइनल मुकाबले से बाहर रहे. 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, लायंस को शुरुआत में ही झटका लगा जब सिमरजीत सिंह और अरुण पुंडीर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढे़ं.. Asia Cup से पहले छोड़ी कप्तानी… अचानक इस भारतीय का बड़ा फैसला, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

नितीश राणा जीत के हीरो

एलिमिनेटर में जीत के हीरो रहे नीतीश राणा इस मुकाबले में भी चमके और उन्होंने धुआंधार पारियों को अंजाम दिया.  उनकी टीम ने तीन विकेट महज 48 रन पर खो दिए थे. राणा ने धैर्य और नाबाद 79 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला और अपनी टीम को खिताबी जीत दिला दी. दिल्ली प्रीमियर लीग को एक नया चैंपियन मिला.





Source link