गांधी भवन के बाहर भाजपा के प्रदर्शन से गुस्साई कांग्रेस: जिलाध्यक्ष बोले- उनके दफ्तर में न बाउंड्रीवॉल है न गेट; 100-50 कांग्रेसी भी घुस गए तो क्या हश्र होगा – Khandwa News

गांधी भवन के बाहर भाजपा के प्रदर्शन से गुस्साई कांग्रेस:  जिलाध्यक्ष बोले- उनके दफ्तर में न बाउंड्रीवॉल है न गेट; 100-50 कांग्रेसी भी घुस गए तो क्या हश्र होगा – Khandwa News



कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी।

बिहार में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई। इसके विरोध में खंडवा बीजेपी के नेताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय यानी गांधी भवन के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। साथ ही मप्र की

.

बीजेपी नेताओं द्वारा गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन किए जाने को लेकर कांग्रेस भी गुस्से में हैं। उन्होंने जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर एसपी ऑफिस जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। मांग की कि जीतू पटवारी की जान को खतरा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि शराब ठेकेदारों के साथ सरकार की मिलीभगत है। जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो सरकार ने ही जारी किए हैं। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है। उन आंकड़ों को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जनता के सामने रखा तो भाजपा बौखला गई। जबकि वो अपनी सरकार के आंकड़े ही स्वीकार नहीं करना चाहती हैं।

उत्तमपालसिंह बोले- बीजेपी दफ्तर में बाउंड्रीवॉल न गेट है

गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी ने कहा कि यह तरीका गलत है। उन लोगों ने नई परंपरा शुरू कर दी है। लेकिन बॉल जितनी जोर से फेंकते है, उतनी ही जोर से वापस भी आती है। खुद को अनुशासित पार्टी बताने वाली भाजपा का कृत्य सामने आ चुका है। इन्होंने गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन कर कांग्रेस को खुली चुनौती दे डाली है। हमारे कार्यालय में तो बड़ा गेट था, बाउंड्रीवाल थी तो यह लोग घुस नहीं पाए। लेकिन इनके (बीजेपी) कार्यालय में न गेट है और न बाउंड्रीवॉल है। 100-50 कांग्रेसी भी इनके कार्यालय में घुस गए तो क्या हश्र होगा, यह वो भलीभांति समझ सकते हैं। मौका आने पर बदला लेंगे और करारा जवाब देंगे।

शहर अध्यक्ष बोलीं- 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसे शब्द किसके?

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने BJP नेताओं को ही महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासन है कि जितनी इज्जत वे अपने घर की मां-बहनों की करते हैं, उतनी ही इज्जत BJP की महिलाओं की करते हैं। लेकिन BJP की कथनी-करनी में बड़ा फर्क है, मंगलसूत्र से लेकर जर्सी गाय, मुजरा और 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसे शब्द BJP के नेताओं के द्वारा महिलाओं का अपमान करते हुए कहे जाते हैं।



Source link