पंचायत के सामने पत्नी ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर दंग रह गए लोग

पंचायत के सामने पत्नी ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर दंग रह गए लोग


Last Updated:

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. फिर प्रेमी की मदद से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला…और पढ़ें

पंचायत के सामने पत्नी ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर दंग रह गए लोगपुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार.

संदीप दीक्षित

गुना. मध्य प्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मकसूदनगढ़ में जो कुछ भी हुआ उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. महिला का साथ उसके प्रेमी ने दिया. क्राइम छिपाने के लिए दोनों ने पूरी प्लानिंग के साथ पति के शव का अंतिम संस्कार भी करने की कोशिश की. हालांकि लोगों की नजर जैसे ही बॉडी पर पड़ी, सभी को शक हुआ. फिर गांव में पंचायत बैठी. पंचायत के सामने महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने ऐसी कहानी सुनाई जिसे जानकर हर कोई हैरान कर गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

मधुसूदनगढ़ इलाके में कैलाश बंजारा की संदिग्ध मौत का राज पुलिस ने आखिरकार खोल दिया है. पहले इसे सामान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था, लेकिन जब गांव की पंचायत में पत्नी ने भरी सभा में हत्या की बात कबूल ली, तो मामला सनसनीखेज हो गया.

ऐसे सामने आया हत्या का राज
21 अगस्त को बंजाराबर्री गांव के रहने वाले 35 साल के कैलाश बंजारा की अचानक मौत हो गई थी. पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया, जिसके चलते शव का जल्द ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. हालांकि गले पर रस्सी जैसे निशान दिखाई देने से परिजनों और समाज में संदेह गहराता गया और समाज की पंचायत बुलाई गई. इसमें महिला ने अपने पति की हत्या की बात स्वीकारी. 27 अगस्त को कैलाश का भाई पूरन बंजारा ने उकावद चौकी पर सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. जब पंचायत में मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ हुई, तो सम्पो बाई ने सभी को चौंकाते हुए कबूल किया कि उसने ही रस्सी से गला दबाकर अपने पति की हत्या की थी.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि सम्पो बाई और उसका पति कैलाश, गांव के ही प्रदीप भार्गव के खेत में मजदूरी करते थे. इसी दौरान सम्पो बाई और प्रदीप के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. जब कैलाश को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह पत्नी को टोकने लगा और कई बार मारपीट भी करने लगा. घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को पति ने शाम को अपनी पत्नी से रिलेशनशिप बनाने की जिद की, लेकिन उसने तबियत खराब होने की बात कहकर मना कर दिया. इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और पति ने रस्सी लेकर महिला के गले में डालकर मारने की कोशिश की.

किसी तरह महिला बच गई. इस दौरान जब पति थोड़ी देर बाद कमरे से निकलकर बाहर जाने लगा तो महिला ने पीछे से उसी रस्सी से अपने पति का गला तब तक दबाए रखा जब तक वह मार नहीं गया. घटना के बाद उसने पहले अपने प्रेमी प्रदीप शर्मा को ही फोन लगाकर पूरी जानकारी दी. प्रदीप शर्मा ने किसी भी स्थिति में शव का पीएम नहीं कराने की बात महिला से की. दोनों ने मिलकर परिजनों को गुमराह किया और शव का दाह संस्कार करवा दिया. लेकिन शव के गले में घाव होने के कारण परिजनों को शक हुआ और बाद में दबाव डालने पर महिला ने पंचायत में अपने पति की हत्या करने की बात कबूल की.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

पंचायत के सामने पत्नी ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर दंग रह गए लोग



Source link