इंदौर शहर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (ISCDCL) एवं इंदौर नगर निगम (IMC) को सीआईआई-इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है। यह गौरव प्राप्त कर इंदौ
.
कलेक्टर और निगमायुक्त को सर्टिफिकेशन से किया सम्मानित।
बीते छह महीने में शहर द्वारा किए गए कामों एवं पहलों से संबंधित विस्तृत डाटा प्रमाणन संस्था IGBC के साथ साझा किया गया, जिसके बाद यह प्रतिष्ठित मान्यता प्रदान की गई। IGBC ग्रीन सिटी रेटिंग के अंतर्गत किसी शहर का मूल्यांकन मास्टर प्लानिंग, जल प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ई-गवर्नेंस, हरित आवरण, सार्वजनिक परिवहन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न आयामों पर किया जाता है।
इंदौर ने इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह शीर्ष सम्मान हासिल किया है। यह प्रमाण पत्र सुनील चोरडिया, अध्यक्ष, सीआईआई राष्ट्रीय समिति (एमएसएमई) द्वारा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार एवं इंदौर प्रशासन की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। इंदौर ने हरित शहर के रूप में अपने आपको स्थापित कर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।