Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी, वो बल्लेबाज जिसने महज 14 साल की उम्र में ही गेंदबाजों में दहशत पैदा कर रखी है. लेकिन मासूम चेहरे के पीछे उम्र के झोल के चर्चे चरम पर देखने को मिले. अब उनकी टीम के सीनियर नीतीश राणा ने भी वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल कर सोशल मीडिया हिलाकर रख दिया है. वैभव सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में एक स्टार बन चुके हैं. वह क्रिस गेल के बाद आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज हैं और 14 साल की उम्र में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
बेखौफ पॉवर हिटिंग
वैभव सूर्यवंशी बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखते हैं. आईपीएल 2025 में सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े धुरंधर गेंदबाजों के छक्के छुड़ा डाले थे. पहले ही सीजन में वह आईपीएल में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी साबित हुए थे. अब टीम इंडिया में भी वैभव की एंट्री दूर नहीं दिख रही है. हर कोई वैभव की जादुई बल्लेबाजी देख हैरान है. नितीश राणा ने भी वैभव का खिंचाई की.
क्या बोले राणा?
नितीश राणा ने वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट से उम्र की तुलना कर ऐसे अविश्वास को जताया. जिसकी वजह से उन्होंने उनकी उम्र पर सवाल किया. राणा ने एक रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया जहां उनके कई सवाल हुए. वैभव सूर्यवंशी के सवाल पर राणा ने कहा, ‘वह 14 साल का ही है या नहीं?’ इन दिनों नितीश राणा चर्चे में हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस को चैंपियन बनाया है.
ये भी पढ़ें.. VIDEO: न ऑटोग्राफ और न सेल्फी… दिग्गज खिलाड़ी के साथ एक फैन ने कर दिया गजब ‘कांड’, सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
सैमसन पर भी सवाल
राणा से संजू सैमसन पर भी सवाल किया गया. उनसे जब उनसे संजू सैमसन के बारे में एक बात शेयर लिए कहा गया जो दुनिया नहीं जानती है, तो नीतीश ने चिढ़ाते हुए कहा, ‘अगले साल वो कहां खेलने वाला है?’ उन्होंने अपने राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी रियान पराग के बारे में भी खुलकर बात की. रियान को लेकर राणा ने कहा, ‘जैसा वो दिखता है वो वैसा है नहीं. असल जिंदगी में वो बहुत सॉफ्ट है, बहुत अच्छे से। बात करता है। उसका रवैया शायद टीवी पर गलत दिखता है लेकिन वो वैसा है नहीं.’