खरगोन में ‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ अभियान की शुरुआत मंगलवार को हो गई। इस अभियान में जिले के तीन हजार स्कूलों के 2 लाख से अधिक छात्र और 8 हजार शिक्षक शामिल हुए।
.
कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए मंडल स्तर पर एक संयोजक और दो सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। स्कूलों में पोस्टर के माध्यम से पांच प्रमुख संकल्पों को स्थायी रूप से प्रदर्शित किया गया है।
शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया कि यह अभियान देशभर के पांच लाख विद्यालयों में एक साथ चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
संकल्प में शामिल हैं – विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित रखना। विद्यालय की संपदा का संरक्षण करना। भेदभाव रहित शैक्षिक वातावरण बनाना। शिक्षा को चरित्र निर्माण और समाज सेवा का माध्यम बनाना। विद्यालय को संस्कार और समर्पण का केंद्र मानते हुए उसका गौरव बढ़ाना।
इस अभियान में आदित्य इंटरनेशनल, बीकेजी इंटरनेशनल स्कूल, सांदीपनि स्कूल टेमला, सांदीपनि स्कूल सेगांव, गायत्री शिक्षा निकेतन समेत कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान शामिल हुए।
देखिए तस्वीरें…




