Last Updated:
Mitchell Starc Announces Retirement: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट और वनडे करियर पर ध्यान देने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया
मिचेल स्टार्क ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास स्टार्क ने एक बयान में कहा. “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का मचा लिया है. खासकर 2021 वर्ल्ड कप का. ये बात इसलिए नहीं है कि हमने ट्रॉफी जीती थी बल्कि वो टीम और टूर्नामेंट अलग था. आने वाले भारतीय टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए फ्रेशनेस, फिटनेस और बेस्ट प्रदर्शन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. यह गेंदबाजी यूनिट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का समय भी देता है.”