पटवारी बोले- चीन से समझौते कर खोखली हो रही अर्थव्यवस्था: विदिशा में सरकार को घेरा; कहा- काले झंडे दिखाओ या पत्थर मारो, हम पीछे नहीं हटेंगे – Vidisha News

पटवारी बोले- चीन से समझौते कर खोखली हो रही अर्थव्यवस्था:  विदिशा में सरकार को घेरा; कहा- काले झंडे दिखाओ या पत्थर मारो, हम पीछे नहीं हटेंगे – Vidisha News


कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को विदिशा में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। “वोट चोरी, गद्दी छोड़ो” जैसे नारों के साथ हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। माधवगंज चौराहे पर हुई सभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस

.

पटवारी बोले- अस्पतालों को बना दिया लापरवाही का अड्डा

सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब मैदान में उतर चुका है और भाजपा की नाकामियों को जनता के सामने लाने का संकल्प ले चुका है।

पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा-

शिवराज सरकार में अस्पताल लापरवाही के अड्डे बन गए थे, स्वास्थ्य सेवाएं निजी हाथों में सौंप दी गईं। वहीं ओबीसी आरक्षण को रोकने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए कोर्ट में झोंक दिए।

QuoteImage

मोदी सरकार पर भी साधा निशाना, कहा कि चीन से समझौते कर खोखली हो रही अर्थव्यवस्था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी चीन से समझौते कर भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे हैं।

गालीबाजी पर दी सफाई, कहा- कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं था

उन्होंने हाल ही में कांग्रेस मंच से गालीबाजी की एक घटना को लेकर उठे विवाद पर पटवारी ने सफाई देते हुए कहा कि गाली देने वाला व्यक्ति कांग्रेस का नहीं, बल्कि भाजपा का था। हम किसी की मां का अपमान नहीं करते, मोदी जी की माताजी का सम्मान करते हैं।

हाईकोर्ट के जज को धमकाने का आरोप

पटवारी ने एक भाजपा विधायक पर हाईकोर्ट के जज को धमकाने का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को तार-तार कर रही है। राहुल गांधी लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संविधान और आरक्षण को बताया मुख्य मुद्दा

सभा में पटवारी ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने ओबीसी आरक्षण और जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया।

“काले झंडे दिखाओ, पत्थर मारो… हम पीछे नहीं हटेंगे”

रविवार को रतलाम जाने के दौरान काले झंडे दिखाए जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि अब कांग्रेस किसी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं है। चाहे काले झंडे दिखाओ, पत्थर मारो या लाठी चलाओ… कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी।”

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन भी किया। पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link