पीएम की माताजी के खिलाफ बयान के विरोध में शिंदे की छावनी पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने – Gwalior News

पीएम की माताजी के खिलाफ बयान के विरोध में शिंदे की छावनी पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने – Gwalior News



कांग्रेस के बयान पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को लश्कर के एक दर्जन से अधिक रास्तों‌ पर सुबह से दोपहर 2 बजे तक परेशान हुए और जाम में फंसे रहे। कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ने कांग्रेस के बयान को मातृशक्ति का घोर अपमान बताते हुए प्रदर्शन किय

.

इन रास्तों पर लगा जाम

कांग्रेस कार्यालय का रास्ता बंद किए जाने से शिंदे की छावनी-बहोड़ापुर मार्ग, छप्पर वाला पुल, फालका बाजार, जिंसी नाला, गुरुद्वारा रोड, एमपी नगर रोड, नौगजा रोड, इंदरगंज, मोती तबेला चौराहा सहित इन मार्गों से जुड़े वैकल्पिक मार्गों पर दोपहर दो बजे के बाद कर जाम की स्थिति रही। पॉलिटिकल रिपोर्टर |ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आपत्तिजनक ​टिप्पणी किए जाने से नाराज भारतीय जनता महिला मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन में भी पार्टी की महिला नेत्रियां पीछे रह गईं और पूरे प्रदर्शन में पुरुष कार्यकर्ताओं का ही वर्चस्व रहा। कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगभग 15 मिनट तक प्रदर्शन के बाद जब पार्टी नेताओं को ध्यान आया कि विरोध प्रदर्शन महिला मोर्चा के नेतृत्व में है, तो उन्होंने चुनिंदा महिला पदाधिकारियों को आगे बुलाकर पुतला दहन कराया। दरभंगा में कांग्रेस की सभा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन से पहले महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नदीगेट पर एकत्र हुईं।

प्रदर्शन नाम के लिए महिला मोर्चा का था, लेकिन शक्ति प्रदर्शन के लिए इसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। इस अवसर पर महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ता नदीगेट कांग्रेस का पुतला लिए रैली के रूप में निकले। जहां से जुलूस के रूप में शिंदे की छावनी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। रैली की शुरुआत के साथ ही पुरुष कार्यकर्ता महिलाओं को पीछे कर आगे बढ़ गए और सबसे पहले पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़कर नारे लगाने लगे।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस नजारे को पीछे खड़े होकर देखती रहीं। कुछ देर बाद पार्टी नेताओं ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, खुशबू गुप्ता, सुमन शर्मा, मंजू सिकरवार, मीना सचान आदि को आगे बुलाकर कांग्रेस का पुतला दहन कराया। उधर, कार्यालय की छत से कांग्रेसी भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन करने के बाद पार्टी कार्यकर्ता वापस लौट आए। प्रदर्शन में निगम सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामवरण सिंह गुर्जर, अभय चौधरी, कमल माखीजानी, जवाहर प्रजापति, दीपक शर्मा, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया मौजूद थे।



Source link