बजरंग बली के भक्त महाराज की मार, सिर्फ 131 रन पर सिमटा ENG, बच्चों की तरह हारा

बजरंग बली के भक्त महाराज की मार, सिर्फ 131 रन पर सिमटा ENG, बच्चों की तरह हारा


Last Updated:

South Africa beat England 1st ODI Highlights: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वनडे में एकतरफा अंदाज में हरा दिया. लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीकी की ये पहली वनडे जीत है.

बजरंग बली के भक्त महाराज की मार, सिर्फ 131 रन पर सिमटा ENG, बच्चों की तरह हारासाउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया
SA Beat ENG: केशव महाराज के चार विकेट के बाद एडन मार्करम के 86 रन के बूते साउथ अफ्रीका ने न सिर्फ इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया बल्कि पहली बार लीड्स के हेडिंग्ले में एकदिवसीय मैच जीता. दुनिया के नंबर वन वनडे गेंदबाज केशव महाराज ने सिर्फ 22 रन देकर चार विकेट झटकते हुए इंग्लैंड को महज 131 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई.

मार्करम ने बनाए 55 गेंद में 86 रन
132 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडन मार्करम और रियान रिकेल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने ही जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी हुई. एडन मार्करम ने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद 55 गेंद में 86 रन बनाए. उनकी पारी में 13 चौके तो दो छक्के भी थे.



Source link