शहर में निर्माणाधीन सड़कों के चलते लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लल्ली चौक रोड पर बड़ा बदलाव किया है। शिवाजी चौक से लल्ली चौक तक के मार्ग को वन-वे (एकतरफा मार्ग) घोषित किया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य ट्रैफिक
.
निर्माण के कारण लग रहा था जाम
शिवाजी चौक से कलेक्ट्रेट होते हुए लल्ली चौक तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। काम के दौरान भी भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। ट्रैफिक बाधित होने और नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए यह मार्ग फिलहाल एक तरफा कर दिया गया है।
जानें अब कौन से वाहन कहां से जाएंगे
शिवाजी चौक से लल्ली चौक जाना दोपहिया और चारपहिया वाहन शिवाजी चौक से कलेक्ट्रेट होते हुए सीधे लल्ली चौक जा सकेंगे।
लल्ली चौक से शिवाजी चौक आना प्रतिबंधित
लल्ली चौक से होकर कलेक्ट्रेट और फिर शिवाजी चौक की ओर आना अब प्रतिबंधित रहेगा। विशेष रूप से चारपहिया, मालवाहक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहनों का इस मार्ग पर प्रवेश निषेध है।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग:
ऐसे वाहन अब लल्ली चौक से कोठी बाजार बस स्टैंड, मुल्ला पेट्रोल पंप होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
न्यायालय मार्ग प्रतिबंध
बस स्टैंड से जिला न्यायालय के सामने से होकर शिवाजी चौक जाने वाले मार्ग पर भी अब अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहन लल्ली चौक की ओर घूमकर, वहां से पेट्रोल पंप चौक होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।