बाइक जिस पर सवार चालक की मौत हुई।
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल में रात 8 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं।
.
दुर्घटना में वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत सीधी जिले के धनराज सिंह और राम लल्लू सिंह की मौत हो गई। ब्यौहारी निवासी शनि सिंह भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। राजू सिंह नामक एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 100 और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक के नंबरों से मृतकों के परिजनों को सूचित किया। घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ब्यौहारी एसडीओपी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच जारी है।