Last Updated:
गौतम गंभीर ने दिल्ली प्रीमियर लीग में रैपिड-फायर राउंड में सचिन तेंदुलकर, शुभमन गिल, नितीश राणा, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई खिलाड़ियों को अनोखे शब्दों से जोड़ा.
विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर नई दिल्ली. अगले हफ्ते से एशिया कप शुरू होने से पहले कोच गौतम गंभीर अपने छोटे ब्रेक का मजा ले रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग मैच में हिस्सा लिया और एक मजेदार रैपिड-फायर सवाल-जवाब राउंड में भाग लिया. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को कुछ शब्द दिए गए जिनसे उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के नाम जोड़े. गौतम ने सचिन तेंदुलकर से लेकर शुभमन गिल तक को अलग अलग शब्द से जोड़ा. जो सबसे हैरान करने वाला नाम था वो वीवीएस लक्ष्मण का था. कोच साहब ने उनको रन मशीन बताया.
गौतम गंभीर से दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान जब धड़ाधड़ सवाल किए गए और उनके ऊपर शब्दों की बौछार हुई तो बिना वक्त लिए दिल से जवाब दिया. गोल्डन आर्म का नाम आने पर उन्होंने नितीश राणा को चुना जबकि सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल को चुना.
View this post on Instagram