विरोध करते-करते आपा खो बैठे BJP विधायक, दी गाली, जानें आखिर कौन हैं सुदेश राय

विरोध करते-करते आपा खो बैठे BJP विधायक, दी गाली, जानें आखिर कौन हैं सुदेश राय


Last Updated:

Sehore News: सीहोर से बीजेपी विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर बहस होने लगी. इसी बीच बीजेपी…और पढ़ें

विरोध करते-करते आपा खो बैठे BJP विधायक, दी गाली, जानें आखिर कौन हैं सुदेश रायसीहोर बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल.
सीहोर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक विवादित बयान पर पूरे देश में बवाल मच गया है. इसे लेकर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. हाथापाई बढ़ी तो कार्यकर्ता घायल हो गए. हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई. इसी बीच सीहोर से बीजेपी विधायर सुदेश राय अपना आपा खो बैठे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से गालियां दी. इस दौरान पुलिस भी उनके पास ही मौजूद थी.

राहुल गांधी के पुतले को जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने जलाने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा. भारी पुलिस बल के सामने बीजेपी विधायक सुदेश राय अपने एक कार्यकर्त्ता के चोटिल होने से बिफर गए. फिर मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली दी.

विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अब विधायक के गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उधर पीसीसी के मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सीहोर के बीजेपी विधायक का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर तंज कसा है.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के बयान से भड़के थे. सभी शहर के बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे. उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया. इसे देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए. फिर उन्होंने भी बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों दलों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इस बीच बीजेपी विधायक सुदेश राय ने गाली का इस्तेमाल किया. उनकी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा-झटकी भी हुई.

कौन हैं बीजेपी विधायक सुदेश राय

  • सुदेश राय वर्तमान में सीहोर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं
  • पहला चुनाव निर्दलीय जीते और बीजेपी को समर्थन दिया
  • दूसरी बार बीजेपी से विधायक बने
  • वर्तमान में तीसरी बार बीजेपी से विधायक हैं
  • विधायक सुदेश राय का होटल कारोबार भी है
  • सीहोर और इंदौर में क्रीसेंट रिसोर्ट, वाटर पार्क. देश में कई जगहों पर होटल कारोबार

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

विरोध करते-करते आपा खो बैठे BJP विधायक, दी गाली, जानें आखिर कौन हैं सुदेश राय



Source link