8 में से 7 गेंदें बाहर, CPL में मैदान बना छक्कों का अड्डा, पोलार्ड ने 21 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी

8 में से 7 गेंदें बाहर, CPL में मैदान बना छक्कों का अड्डा, पोलार्ड ने 21 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी


Last Updated:

CPL 2025 Kieron Pollard: 38 साल की उम्र में भी वेस्टइंडीज का तूफानी ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड क्रिकेट की दुनिया में कहर बरपाए हुए है. कैरेबियन प्रीमियर लीग में पोलार्ड ने 29 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली.

8 में से 7 गेंदें बाहर, कायरन पोलार्ड ने 21 गेंदो में तूफानी फिफ्टी ठोकीपोलार्ड की आतिशी पारी
कायरन पोलार्ड को भले ही आईपीएल से संन्यास लिए तीन साल हो चुके हो, लेकिन 38 की बरस में भी यह कैरेबियन दिग्गज कहर बरपाना नहीं भूला है. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स (Trinbago Knight Riders) के लिए सेंट किट्स एंड नेविस (St Kitts & Nevis Patriots) के खिलाफ पोलार्ड ने ऐसी मारक पारी खेली कि गेंदबाजों के होश उड़ गए.

8 गेंदों पर 7 छक्के, पोलार्ड का तूफान
शुरुआत में पोलार्ड फंसे हुए दिख रहे थे. 13 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना पाए, लेकिन एक बार आंख जमने के बाद तो उन्हें बॉल मानो फुटबॉल नजर आ रही थी. जैसे ही उन्होंने गियर बदला. मैदान में सिर्फ तहस-नहस नजर आया. 15वें ओवर में पोलार्ड ने नवीन बिदेसी की तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर लगातार तीन गगनचुंबी छक्के ठोक दिए. लेकिन असली तबाही अगले ओवर में आई.



Source link