Last Updated:
MPCA New President News: महानआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं. लेकिन, अध्यक्ष की कमान संभालने से पहले पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे को खास सीख दी.
अध्यक्ष बनने पर बेटे को बधाई देते ज्योतिरादित्य सिंधिया.MPCA News: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. 29 वर्षीय महानआर्यमन सिंधिया ने MPCA के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. उन्होंने अपने पिता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जो 35 वर्ष की उम्र में इस पद पर पहुंचे थे. महानआर्यमन ने News 18 से विशेष बातचीत में अपने पिता की सीख साझा की और क्रिकेट को अपना ‘धर्म’ बताया.
कभी ‘I’ मत रखना, हमेशा ‘We’ रहना
महानआर्यमन ने बताया, अध्यक्ष बनने से पहले वे अपने पिता के साथ इंदौर के खजराना गणेश मंदिर गए थे. वहां भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद वे MPCA कार्यालय पहुंचे. रास्ते में पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें एक महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने कहा, “तुम्हारे दादा ने मुझे अध्यक्ष बनते वक्त कहा था कि अपने आप में कभी ‘I’ मत रखना, हमेशा ‘We’ रहना. इसका मतलब है कि निर्णय हमेशा सबके साथ मिलकर लेना, कभी खुद अकेले मत लेना. इंसान लीडरशिप में अकेले के निर्णय से हार जाता है, लेकिन सबके साथ के निर्णय में कभी नहीं हारता.” महानआर्यमन ने वादा किया कि वे इसी सीख के साथ MPCA का नेतृत्व करेंगे.
इंदौर- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बेटे
महान आर्यमन को MPCA के अध्यक्ष बनने के पहले दी थी एक सीख, महान आर्यमन ने News 18 के साथ बातचीत में बताया पिता ने बेटे को अध्यक्ष बनने के पहले क्या दिया था संदेश#Indore #MPCA #BreakingNews #MahanaryamanScindia pic.twitter.com/F4vWBofF0O