उज्जैन की बैंक से सोना चोरी करने वाला बैंककर्मी निकला: यूट्यूब से धर्म परिवर्तन किया, नेपाल में व्यापार की थी योजना;24 घंटे में सोना बरामद – Ujjain News

उज्जैन की बैंक से सोना चोरी करने वाला बैंककर्मी निकला:  यूट्यूब से धर्म परिवर्तन किया, नेपाल में व्यापार की थी योजना;24 घंटे में सोना बरामद – Ujjain News


उज्जैन के महानंदा नगर की एसबीआई शाखा से लगभग लगभग 5 करोड़ रुपए की ज्वैलरी और 8 लाख रुपए नकद चोरी होने की बड़ी घटना के 24 घंटे के भीतर उज्जैन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी बैंक के ही एक आउटसोर्स कर्मचारी ने की, जि

.

जानकारी के अनुसार चोरी का मास्टर माइंड बैंककर्मी पहले मूलतः हिन्दू था, लेकिन यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और अपना नाम ‘जीशान’ रख लिया था।

पुलिस के साथ साइबर सेल भी जुटा था

मंगलवार को जब एक सफाई कर्मचारी नियमित सफाई के लिए बैंक पहुंचा, तो उसने लॉकर के ताले खुले पाए। इसकी सूचना उसने तुरंत अधिकारियों को दी। जांच के दौरान पता चला कि लॉकर से गिरवी रखे गए करीब 4.7 किलो सोने के आभूषण और 8 लाख रुपए नकद चोरी हो चुके हैं। इसके बाद माधव नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उमेश जोगा और एसपी प्रदीप शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और विशेष टीम गठित की गई। चार थानों की पुलिस के साथ-साथ साइबर सेल की टीम को भी जांच में लगाया गया। टीम की मेहनत से मात्र 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया गया।

बैंक के बाहर एक घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए।

बैंक के बाहर एक घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए।

जय भवसार उर्फ जीशान था मास्टरमाइंड

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस घटना का मास्टरमाइंड जय भवसार था, जो बैंक में 6 महीने पहले आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुआ था। 16 अगस्त को बैंक में आग लगने की घटना के बाद जब सामान शिफ्ट किया जा रहा था, तभी जय ने चोरी की योजना बनाई।

चोरी के आपस में बांटा सोना

जय (उर्फ जीशान), अब्दुला, साहिल, अरबाज और कोहिनूर नाम के पांचों आरोपी सोमवार की रात ढाबा रोड पर मिले और योजना बनाई। रात करीब ढाई बजे ये सभी बैंक पहुंचे। जय और अब्दुला पीछे के रास्ते से बैंक में दाखिल हुए। उनके पास लॉकर की चाबी थी, जिससे उन्होंने गेट और लॉकर खोले और सारा सोना और नकदी लेकर फरार हो गए।

इसके बाद सभी आरोपी दो मोटरसाइकिलों से एक होटल पहुंचे और चोरी के माल के पांच हिस्से किए। चार आरोपी हाटपिपलिया चले गए, जबकि जय बैंक में ही रुका रहा ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने जब जय का बैकग्राउंड खंगाला और पूछताछ की, तो उसने सारा राज खोल दिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने बाकी चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि बैंक का लॉकर नहीं तोड़ा गया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि बैंक का लॉकर नहीं तोड़ा गया है।

यूट्यूब से धर्म परिवर्तन, नेपाल में व्यापार की थी योजना

एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, जय भवसार मूलतः हिन्दू था, लेकिन यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और अपना नाम ‘जीशान’ रख लिया था। पुलिस इस मामले में ब्रेनवॉशिंग के एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल जाकर वहीं सोने का व्यापार करने की योजना बना रहे थे।



Source link