Last Updated:
Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कॉलेज में डिजिटल बोर्ड पर भोजपुरी गाना चलाया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मऊगंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.स्कूल कॉलेज में छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने की मंशा से डिजिटल बोर्ड लगाए गए है, लेकिन इनका उपयोग पढ़ाई के बजाय अश्लील वीडियो देखने के लिए किया जा रहा है. ताजा मामला पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज का है, जहां कॉलेज के क्लास रूम में छात्र मौज मनाते दिखे. भोजपुरी फिल्म के अश्लील वीडियो डिजिटल बोर्ड में देखते हुए नजर आए.
इस क्लास में कई छात्राएं भी बैठी थी, लेकिन बेशर्मी की हदें पार करते हुए छात्र बेखौफ वीडियो देखते रहे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है. उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है. डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की पहचान ड्रेस कोड के आधार पर की गई. बाद में जानकारी मिली की कॉलेज के कुछ छात्रों ने लॉकर तोड़कर प्रोजेक्शन मशीन निकाला और फिर उसमें अश्लील वीडियो चलाए है. उन्होंने कहा कि मैंने मामले को संज्ञान में लिया है. प्राचार्य को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की चेतवानी भी दी है.
बहरहाल शिक्षा के मंदिर कहीं जाने वाले स्कूल कॉलेज में अश्लीलता का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई मामले निकलकर सामने आ चुके हैं. बावजूद इसके जिम्मेदार प्रबंधन कॉलेज स्कूल परिसर के भीतर आश्लिता पर अंकुश लगा पाने गम्भीरता नहीं दिखा पा रहे है. यही वजह है कि खुलेआम सभी नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए लगाए गए डिजिटल ब्लैक बोर्ड पर छात्र अश्लील वीडियो देख रहे है. ऐसे में देखना दिलचस्प यह होगा कि आखिरकार पूरे मामले में क्या कार्रवाई होती है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें