एशिया कप की शुरुआत होने में अब बस हफ्ते भर का समय रह गया है. सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम इंडिया 4 सितंबर को दुबई रवाना हो गई. भारतीय टीम अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलेगी. 14 सितंबर को भारतीय टीम की धमाकेदार भिड़ंत पाकिस्तान के खिलाफ होगी. ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो एशिया कप में टीम इंडिया के लिए X फैक्टर साबित हो सकते हैं. अगर ये खिलाड़ी चल गए तो भारतीय टीम को अकेले दम पर मुकाबला जिता सकते हैं.
अभिषेक शर्मा
साल 2024 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें होंगी. अभिषेक टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अभिषेक ने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गए टी2 मैच में 135 रनों की पारी खेली थी. पिछले 2 सालों में अभिषेक ने पूरे क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया है. वे पिच पर उतरते ही लंबे-लंबे छक्के जड़ना शुरु करते हैं. उनको बल्लेबाजी करता देख ऐसा लगता है मानो वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह बैटिंग कर रहे हों. अपने करियर में अब तक खेले 17 टी20 मैचों में अभिषेक ने 193.45 के शानदार स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं.
तिलक वर्मा
अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अक्सर तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. उनके अंदर लंबे-लंबे शॉट्स खेलने की क्षमता है. तिलक वर्मा को अगर एशिया कप में मौका मिलता है, तो वो अपनी बल्लेबाजी से करिश्मा कर सकते हैं. तिलक ने अपने टी20 करियर में खेले 25 मैचों की 24 पारियों में 749 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.09 का रहा है. तिलक ने अभी तक के टी20I में 2 शतक और 2 शतक अर्धशतक जड़े हैं. उनका उच्चतम स्कोर 120 रनों का रहा है.
सूर्यकुमार यादव
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं. उनके मैदान पर चारों तरफ शॉट्स खेलने की क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है. उन्हें टीम इंडिया का ‘MR 360’ भी कहा जाता है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक 83 मैचों की 79 पारियों में 167.89 के दमदार स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं. उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रनों का रहा है. सूर्या भारतीय टीम के लिए कप्तानी पारी खेल सकते हैं और वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें: वनडे की एक पारी में शतक ठोकने वाले 3 बल्लेबाज, टीम इंडिया नहीं इस टीम का है दबदबा