धोनी के लिए हुक्का नहीं लगाया तो खत्म हो गया करियर? इरफान पठान के पुराने बयान से सनसनी

धोनी के लिए हुक्का नहीं लगाया तो खत्म हो गया करियर? इरफान पठान के पुराने बयान से सनसनी


इरफान पठान, भारतीय क्रिकेट का वो ऑलराउंडर, जिसने अकेले दम पर टीम को कई मुकाबले जिताए. इरफान पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच के पेहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा किया हुआ है. हालांकि, उनका इंटरनेशनल करियर का अंत जैसा वह चाहते थे वैसा नहीं हुआ. 2012 में शानदार फॉर्म रहने के बावजूद अचानक उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें फिर मौका नहीं मिला. बता दें कि इरफान ने 2012 में खेले अपने आखिरी वनडे मैच में पंजा खोला था. इरफान टीम से बाहर होने के इस विवाद के बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं. अब उनका एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धोनी को लेकर काफी कुछ कहा था.

इरफान ने धोनी को किया टारगेट?

इरफान पठान आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले थे. अपने आखिरी वनडे मैच में इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने 5 विकेट लिए थे. इरफान के टीम से बाहर होने की असल वजह तो शायद चयनकर्ता ही जानते हैं, लेकिन 2020 में स्पोर्ट्स तक के साथ एक इंटरव्यू में पठान ने धोनी के साथ हुई अपनी बातचीत का खुलासा किया था, जो अब फिर से वायरल हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले इरफान पठान?

इरफान ने कहा, ‘हां, मैंने उनसे पूछा था. 2008 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान, माही भाई का एक बयान मीडिया में आया था कि इरफान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. मैंने उस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए मैं माही भाई के पास गया और उनसे इस बारे में पूछा. कभी-कभी मीडिया में बयान तोड़-मरोड़कर पेश किए जाते हैं, इसलिए मैं भी इसे साफ करना चाहता था. तो माही भाई ने कहा, ‘नहीं इरफान, ऐसा कुछ भी नहीं है, सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है.’ जब आपको ऐसा जवाब मिलता है, तो आप खुद पर विश्वास करने लगते हैं कि ठीक है, आप अपना काम करो. उसके बाद अगर आप बार-बार सफाई मांगते रहते हैं, तो आप अपना आत्म-सम्मान खो देते हैं.’

‘मुझे हुक्का लगाने की आदत नहीं…’

इंटरव्यू में इरफान ने एक तंज कसते हुए कहा कि वह बाकी खिलाड़ियों की तरह नहीं हैं जो पूर्व कप्तान के कमरे में जाकर ‘हुक्का’ लगाते थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का लगाने या इस बारे में बात करने की आदत नहीं है. सब जानते हैं. कभी-कभी, अगर आप इस बारे में बात नहीं करते हैं, तो यह बेहतर है. एक क्रिकेटर का काम मैदान पर प्रदर्शन करना है और मैं उसी पर फोकस करता था.’ बता दें कि 2018 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जॉर्ज बेली ने खुलासा किया था कि धोनी को हुक्का पीने की आदत है. उन्होंने कहा था, ‘उन्हें थोड़ा शीशा या हुक्का पीना पसंद है. इसलिए, वह अक्सर इसे अपने कमरे में रखते थे और यह हमेशा सबके लिए रहता था. आप अंदर जाते तो अक्सर वहां बहुत से युवा खिलाड़ी मिलते थे.’

सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

इरफान के इस पुराने बयान के फिर से सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं.





Source link