नर्मदापुरम होमसाइंस गर्ल्स कॉलेज में घुसा ‘कबर बिज्जू’: क्लास रूम से बाहर निकली छात्राएं; फॉरेस्ट कर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम होमसाइंस गर्ल्स कॉलेज में घुसा ‘कबर बिज्जू’:  क्लास रूम से बाहर निकली छात्राएं; फॉरेस्ट कर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – narmadapuram (hoshangabad) News


कबर बिज्जू का क्लास रूम से रेस्क्यू किया गया।

नर्मदापुरम के होम साइंस गर्ल्स कॉलेज के क्लासरूम में बुधवार को एक कबर बिज्जू के घुसने से क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान छात्राएं डरकर बाहर भाग गईं। प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन को सूचना मिलने पर उन्होंने वन विभाग को बुलाया।

.

वनरक्षक विनोद सुलेटिया और उनकी टीम कॉलेज पहुंची और पूरी सावधानी से उस जीव को पकड़ कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बताया कि इस जानवर को स्थानीय भाषा में “कबर बिज्जू” कहा जाता है। यह एक सिवेट प्रजाति का निशाचर स्तनधारी जीव है।

कबर बिज्जू को रेस्क्यू कर फॉरेस्ट टीम अपने साथ ले गई।

इसे लोग “कब्र खोदकर शव खा जाने वाले जानवर” के रूप में जानते है। हालांकि स्थानीय वन अधिकारियों का मानना है कि यह जीव आमतौर पर फल, कीट और छोटे जीव ही खाता है। यह मनुष्यों के लिए सीधे तौर पर खतरनाक नहीं है।

बुधवार को बारिश के बीच जंगल से बाहर निकले इस जीव के क्लासरूम में पहुंचने की घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।



Source link