बारिश के बीच भी नहीं रुका डोल उत्सव: हरदा में छतरी लेकर महिलाओं ने की बालगोपाल की पूजा, देर रात तक चला नगर भ्रमण – Harda News

बारिश के बीच भी नहीं रुका डोल उत्सव:  हरदा में छतरी लेकर महिलाओं ने की बालगोपाल की पूजा, देर रात तक चला नगर भ्रमण – Harda News


हरदा में बुधवार शाम को डोल ग्यारस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान कृष्ण के बाल रूप को डोल में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

.

कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। लेकिन इससे भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं ने छतरी लगाकर बालगोपाल की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की।

घंटाघर चौक पर शहर के सभी मंदिरों से निकले डोल एकत्रित हुए। यहां से चल समारोह की शुरुआत की गई। मंदिरों और सामाजिक संगठनों ने आकर्षक विमानों में लड्डू गोपाल को विराजमान कर झांकियां निकालीं।

गोसाई मंदिर की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवाओं की टोली निकली। मारवाड़ी अग्रवाल समाज और गाडरी समाज द्वारा प्रस्तुत गैर नृत्य आकर्षण का केंद्र बना।

शहर के प्रमुख मंदिरों में गोसाई मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, पंचायती मंदिर, कन्हैया मंदिर, नरसिंह मंदिर, संत रविदास मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर और राम मंदिर शामिल थे। युवाओं ने भगवान शिव का रूप धारण कर बैंड की धुन पर नृत्य किया।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए। देर रात अजनाल नदी पर भगवान की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

देखिए डोल उत्सव के दौरान की तस्वीरें



Source link