माखननगर में डबल लॉक गोदाम पर किसान गिरते पानी छाता लेकर कतार में खड़े रहे।
नर्मदापुरम के माखननगर में डीएपी-यूरिया के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को किसान गिरते पानी टोकन लेने लम्बी कतार में खड़े रहे। डबल लॉक गोदाम पर सुबह टोकन बांटे गए थे, सुबह से किसान पहुंच गए।सुबह से बारिश का सिलसिला भी जारी रहा। इस बीच
.
दुकान में 170 बोरी डीएपी और यूरिया का अवैध स्टॉक पकड़ा इधर नर्मदापुरम के बांद्राभान रोड पर घानाबढ़ के पास एक दुकान में 170 बोरी डीएपी और यूरिया का अवैध स्टॉक पकड़ा गया। दुकान में बिना लाइसेंस के किसानों को महंगे दामों पर खाद बेची जा रही थी। जानकारी मिलने पर एसडीएम नीता कोरी के निर्देश पर बुधवार शाम 4 बजे तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव ने छापा मारा। मामले में कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।
किसान की कतार बारिश में लगी रही।
नर्मदापुरम में किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच कुछ दुकानदार मौका पाकर काला बाजारी कर रहे हैं। बुधवार को बांद्राभान रोड स्थित घानाबढ़ में तहसीलदार ने छापा मारा। यहां दुकान पर अवैध तरीके से खाद अधिक दामों पर बेची जा रही थी। छापे में यूरिया की 78 बोरी और डीएपी की 92 बोरी बरामद की गईं। मौके पर ही दुकान को आरआई और पटवारियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया।

दुकान में डीएपी और यूरिया के स्टॉक को जब्त तहसीलदार ने जब्त किया।
जानकारी के मुताबिक कालाबाजारी करने के लिए डीएपी और यूरिया का स्टॉक किया गया था। कार्रवाई तहसीलदार नर्मदापुरम ग्रामीण दिव्यांशु नामदेव के नेतृत्व राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी भी उपस्थित रहे। दुकानदार मोहन खंडेलवाल का कहना है कि मैंने अपने उपयोग के लिए डीएपी और यूरिया डबल लॉक गोदाम नर्मदापुरम से खरीदकर लाया था।

एक दो किसान ने मुझसे मांगा तो मैंने उनकी मदद की। मैं कोई व्यापार नहीं कर रहा था। ग्रामीण तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव ने कहा अवैध तरह से डीएपी, यूरिया बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर 170 बोरी डीएपी, यूरिया की बोरी जब्त की है। जिसके पास लाइसेंस नहीं मिला है। दुकानदार ने डबल लॉक गोदाम से डीएपी, यूरिया खरीदने के बिक उपलब्ध कराएं है। अब बेचने या स्टॉक क्यों रख था। इसकी जांच करने की जा रही है।

दुकान सील की गई।