नशे तस्करी मामले में पुलिस गिरफ्त में मामा-भांजे।
इंदौर की खजराना पुलिस ने एक मामा-भांजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों शहर में एमडी ड्रग बेचते थे। वह राजस्थान के रास्ते डील कर नशे की खेप लेकर इंदौर आते थे। यहां स्टूडेंट को इसे सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों से 110 ग्राम एमडी ड्रग मिली है। टीआई
.
दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह राजस्थान से एमडी लेकर इंदौर आते थे। इसके बाद यहां उसे बेचते थे। शाहनवाज पूर्व में भी नशा बेचने के मामले में जेल जा चुका है। उस पर दो केस दर्ज हैं। उसने भांजे को भी इसी काम में लगा लिया। शाहनवाज पहले टेलर का काम करता था। वह जल्दी पैसा कमाने के लिए नशे के कारोबार में उतर गया। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख भी पेंटर का काम करते हुए नशे का काम करने लगा था।