मैं और धोनी साथ पिएंगे…, इरफान पठान के सब्र का टूटा बांध, हुक्के वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी

मैं और धोनी साथ पिएंगे…, इरफान पठान के सब्र का टूटा बांध, हुक्के वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी


इरफान पठान का एक पुराना बयान वायरल है, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी से अपनी कुछ बातचीत के बारे में खुलासा किया था और यह भी कहा, ‘मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का लगाने की आदत नहीं.’ 5 साल पहले दिए गए इरफान के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे धोनी से जोड़कर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. अब इस पूरे मसले को लेकर इरफान के सब्र का बांध टूट चुका है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि आधे दशक पुराने इस वीडियो को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

इरफान ने तोड़ी चुप्पी

हुक्के वाले इस वायरल बयान पर इरफान पठान ने चुप्पी थोड़ी है. उन्होंने एक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आधा दशक पुराना वीडियो अब बयान के संदर्भ को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए सामने आया है. फैन वॉर? पीआर लॉबी?’ इसके अलावा इरफान ने एक्स पर ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट किया, जिसके कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ‘पठान भाई वो हुक्के का क्या हुआ?’ इसके जवाब में इरफान ने लिखा, ‘मैं और एमएस धोनी साथ बैठ कर पिएंगे.’

Add Zee News as a Preferred Source


इरफान का पुराना बयान वायरल

बता दें कि इरफान को शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई. वह धोनी की कप्तानी में ही आखिरी इंटरनेशनल मैच खेले थे. इरफान ने 5 साल पहले स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में धोनी के साथ बातचीत को लेकर खुलासा किया था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था, ‘हमें किसी के लिए रूम में जाकर हुक्का लगाने की आदत नहीं है. न हमें इस बारे में बार-बार कुरेदने की आदत है.’ हालांकि, पठान ने सीधे तौर पर धोनी का नाम नहीं लिया, लेकिन कई फैंस ने दावा किया कि यह पूर्व भारतीय कप्तान पर एक कमेंट था, जिनके कप्तान रहते हुए इरफान को टीम से ड्रॉप किया गया था. 

धोनी से क्या हुई थी बातचीत?

इरफान ने धोनी से हुई बातचीत बताते हुए कहा था, ‘हां, मैंने उनसे पूछा था. 2008 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान, माही भाई का एक बयान मीडिया में आया था कि इरफान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. मैंने उस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए मैं माही भाई के पास गया और उनसे इस बारे में पूछा. कभी-कभी मीडिया में बयान तोड़-मरोड़कर पेश किए जाते हैं, इसलिए मैं भी इसे साफ करना चाहता था. तो माही भाई ने कहा, ‘नहीं इरफान, ऐसा कुछ भी नहीं है, सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है.’ जब आपको ऐसा जवाब मिलता है, तो आप खुद पर विश्वास करने लगते हैं कि ठीक है, आप अपना काम करो. उसके बाद अगर आप बार-बार सफाई मांगते रहते हैं, तो आप अपना आत्म-सम्मान खो देते हैं.’





Source link