रीवा में कांग्रेस के नाम से पोस्टर चिपकाए: लिखा- रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ; कांग्रेस ने भाजपा की साजिश बताया – Rewa News

रीवा में कांग्रेस के नाम से पोस्टर चिपकाए:  लिखा- रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ; कांग्रेस ने भाजपा की साजिश बताया – Rewa News



देशभर में कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इसी बीच रीवा में कांग्रेस पर रायशुमारी चोरी हो जाने के आरोप लगाते हुए शहर के कई चौराहों में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में लिखा है कि राहुल गांधी रीवा में रायशुमारी चोरी हो

.

अब यह कांग्रेस के आपसी गुटबाजी की वजह है या फिर विपक्ष की चाल, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पर कांग्रेस ने इसे विपक्ष की साजिश बताया है।

रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ के पोस्टर लगे दरअसल रीवा शहर के कई चौराहों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ पोस्टर लगे हुए है। इनमें लिखा है रीवा में “रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ”। जैसे ही ये पोस्टर पर लोगों की नजर पड़ी चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया, और लोग अलग अलग तरह की कयास लगाने लगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने पोस्टर को भाजपा की साजिश करार किया है।

शहर अध्यक्ष बोले ये भाजपा की चाल शहर अध्यक्ष अशोक पटेल का कहना है कि पोस्टर भाजपा की चाल है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है, उसमें किसी तरह की कोई गुटबाजी और मतभेद भी नहीं है। पोस्टर में किसी कांग्रेसी का नाम दर्ज नहीं है, पोस्टर का मामला हाल ही में हुई कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से जुड़ा है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने लिस्ट जारी कर, जब से अपने जिला और शहर अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी है, तभी से प्रदेशभर में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे है।

रीवा में भी शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को लेकर विरोध की सुगबुगाहट आ रही है। इस पर अशोक पटेल का कहना है कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षकों की टीम जिले में आई थी, उसने अपनी रिपोर्ट दी है, उसके बाद ही पदाधिकारी बनाए गए।



Source link