रीवा में पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने जब ट्रक को रोककर पूछताछ की तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पूरी घटना बुधवार की है।
.
बताया गया कि शाम करीबन 6.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन जिसका नं. UP70HT4843 है। उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ है।
जय मां विंध्यवासिनी इंटर प्राइजेज में काम करता है आरोपी पुलिस ने ग्राम इटार पहाड़ में गाड़ी को रोका और चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम सौरभ प्रजापति (25 वर्ष) बताया। आरोपी ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र के टिकुला गांव का रहने वाला है। उसने कहा कि वह अभी प्रयागराज जिले के लतीफपुर में रहता है और “जय मां विंध्यवासिनी इंटर प्राइजेज” कंपनी में ड्राइवर का काम करता है।
पूछताछ में चालक ने बताया कि गाड़ी में विस्फोटक और बारूद की रॉड भरी है। जब पुलिस ने उससे अधिकृत ब्लास्ट मैन या विस्फोटक स्पेशलिस्ट के बारे में पूछा तो वहां कोई नहीं मिला।
425 किलो विस्फोटक मिला वाहन नंबर UP70HT4843 में पुलिस को 17 कार्टून विस्फोटक रॉड (इंडोसुपर पावर 90-32 MM) मिले। हर कार्टून का वजन 25 किलो था, यानी कुल करीब 425 किलो विस्फोटक भरा हुआ था। इसके अलावा एक कार्टून में लगभग 10 किलो रॉड, दो बंडल लाल रंग के ब्लास्टिंग तार और एक खुले कार्टून में विस्फोट में काम आने वाली सामग्री भी मिली। पुलिस ने गाड़ी और चालक के संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा थाना प्रभारी के मुताबिक चालक सौरभ प्रजापति का कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 288 एवं विस्फोटक पदार्थ अधि. 1908 की धारा 5 (क), 6 के तहत दण्डनीय पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं आरोपी सौरभ प्रजापति को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।