श्योपुर के मोहनपुरा स्कूल से प्रभारी समेत दो टीचर अनुपस्थित: बच्चों का भविष्य खतरे में, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी – Sheopur News

श्योपुर के मोहनपुरा स्कूल से प्रभारी समेत दो टीचर अनुपस्थित:  बच्चों का भविष्य खतरे में, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी – Sheopur News


श्योपुर जिले के मोहनपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। हाल ही में स्कूल में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल के प्रभारी शिक्षक देवेश और शिक्षिका सृष्टि सराठिया अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक

.

ग्रामीणों का आरोप, ‘शिक्षक अकसर गायब रहते हैं’

ग्रामीणों का कहना है कि यह लापरवाही कोई नई बात नहीं है। शिक्षक अकसर अपनी मनमर्जी से स्कूल नहीं आते और बच्चे समय पर पहुंचकर घंटों उनका इंतजार करते रहते हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि शिक्षकों की इस गैर-जिम्मेदारी की वजह से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो सरकार की शिक्षा सुधार की योजनाएं बेकार साबित होंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जल्द ही कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस मामले में बीईओ हरिशंकर गर्ग ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह घटना सिर्फ मोहनपुरा की नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।



Source link