सिंगरौली में मनिहारी बांध में डूबा युवक: 3 घंटे से SDRF और स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश – Singrauli News

सिंगरौली में मनिहारी बांध में डूबा युवक:  3 घंटे से SDRF और स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश – Singrauli News


सिंगरौली जिले के बरगमां थाना क्षेत्र के मनिहारी बांध में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक डूब गया। युवक मनिहारी गांव में रहता था, उसका नाम गणेश नामदेव (28) है।

.

बरगमा थाना प्रभारी मोहम्मद समीर के अनुसार, दोपहर में सूचना मिली कि एक युवक बांध में डूब गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गणेश नामदेव, जो वंश मणि नामदेव का बेटा है, दोपहर में बांध की तरफ देखे गए थे। वह घर वापस नहीं लौटे।

गोताखोर कर रहे तलाश

स्थानीय लोगों को आशंका है कि गणेश बांध में डूब गया है। पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में जिले से SDRF की टीम को भी बुलाया गया। तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक गणेश का कोई पता नहीं चल सका है।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद से आसपास के लोग मौके पर जमा हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link