अंजना तिवारी महिला कार्यकर्ताओं से आगे निकलकर कांग्रेस कार्यालय की ओर दौड़ीं और बैरिकेड में चढ़ गईं।
सतना में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य अंजना तिवारी ने सोमवार को भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह कार्रवाई उनके पद की गरिमा के विपरीत मानी जा रही है।
.
महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ राजीव सिंह ने इसे नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी सदस्यों को किसी राजनैतिक दल में शामिल नहीं होने का शपथ पत्र देना होता है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रह चुकी जनवरी में बाल कल्याण समिति का गठन हुआ था। चंद्रकिरण श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया। अंजना तिवारी, कामता पाण्डेय, मंजूषा शाह और किरण गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया। अंजना तिवारी पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रह चुकी हैं।
अंजना तिवारी पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रह चुकी हैं।
रोकने के लिए महिला पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत 1 सितंबर को भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अंजना तिवारी ने मटकी फोड़ी और प्रतीकात्मक अर्थी को लात मारी। वे महिला कार्यकर्ताओं से आगे निकलकर कांग्रेस कार्यालय की ओर दौड़ीं। महिला पुलिस को उन्हें रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
डीपीओ ने कहा- नियम विरुद्ध डीपीओ राजीव सिंह का कहना है कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ऐसा हुआ है तो यह नियमों का उल्लंघन है।

महिला पुलिस को उन्हें रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।