3 खिलाड़ी… जो एशिया कप में साबित हो सकते हैं भारत के लिए एक्स फैक्टर

3 खिलाड़ी… जो एशिया कप में साबित हो सकते हैं भारत के लिए एक्स फैक्टर


Last Updated:

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है. सूर्यकुमार यादव से न सिर्फ कप्तानी मे…और पढ़ें

3 खिलाड़ी... जो एशिया कप में साबित हो सकते हैं भारत के लिए एक्स फैक्टरसूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत 9 सितंबर से एशिया खिताब का बचाव करने यूएई में उतरेगा.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीम इंडिया सूर्यकुमार की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में उतरेगी. मौजूदा चैंपियन भारत अपने खिताब की रक्षा करने 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में उतरेगा. भारत का पहला मैच यूएई से 10 सितंबर को है. एशिया की 8 टीमें इसमें शिरकत कर रही हैं जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है.इस टूर्नामेंट में कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और तीसरे नंबर के बल्लेबाज तिलक वर्मा भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं जो अकेले अपने दम पर भारत को जीत दिलाने का दमखम रखते हैं. एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. जहां बल्लेबाजों के पास सेट होने का मौका नहीं होगा. उन्हें पहली गेंद से बल्ला भांजना पड़ता है.

युवा और टैलेंटेड ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मजबूती से अपनी जगह बनाई है. 2024 में डेब्यू के बाद से अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह 17 मैचों में 33.43 की औसत से 535 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193.84 रहा है. अभिषेक ने दो शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं. उनका सबसे बड़ा स्कोर 135 रन है.अभिषेक भारतीय टीम में शामिल वो खिलाड़ी हैं जो मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का माद्दा रखते हैं. टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी अभिषेक के कंधों पर रहेगी.

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भारत के ये तीन खिलाड़ी अकेले दिला सकते हैं जीत.
तिलक वर्मा तीसरे नंबर के मजबूत बल्लेबाज हैं
बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) भारतीय टीम के भविष्य के स्टार हैं. 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में तिलक ने 749 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.इस दौरान उनका औसत 49.93 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 155.07 रहा है. तिलक का टी20 इंटरनेशनल में हाईएस्ट स्कोर 120 रन है. उन्होंने पारी को खत्म करने की क्षमता है. तेज गति से कैसे रन बनाना है तिलक को यह काम बखूबी आता है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत 9 सितंबर से एशिया खिताब का बचाव करने यूएई में उतरेगा.

भारत के मिस्टर 360 डिग्री हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के प्रमुख बल्लेबाज हैं. जो मैदान के चारों और शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं. भारत के मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्या ने 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है और अकेले अपने दम पर टीम को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई है. सूर्या का प्रदर्शन एशिया कप में भारतीय टीम के लिए बहुत मायने रखेगा. अगर भारत के ये तीनों खिलाड़ी एक साथ चल निकले तो भारतीय टीम के अपने खिताब की रक्षा करने के चांसेस बढ़ जाएंगे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

3 खिलाड़ी… जो एशिया कप में साबित हो सकते हैं भारत के लिए एक्स फैक्टर



Source link