लग्जरी कारों के शौकीन अमित मिश्रा की करोड़ों में है नेटवर्थ, जानें कहां-कहां से होती है कमाई

लग्जरी कारों के शौकीन अमित मिश्रा की करोड़ों में है नेटवर्थ, जानें कहां-कहां से होती है कमाई


भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने दो दशक से भी लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कहने की जानकारी फैंस को दी. 42 साल के अमित मिश्रा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2017 में खेला था. हालांकि, वह घेरलू क्रिकेट में सक्रिय रहे और आईपीएल में खेलते रहे. अमित मिश्रा ने क्रिकेट से नाम तो बनाया ही साथ ही, उन्होंने खूब कमाई भी की. उनकी नेटवर्थ करोड़ों में हैं. आइए जानते हैं लग्जरी कारों के शौकीन इस क्रिकेटर की नेटवर्थ के बारे में…

ऐसा रहा इंटरनेशनल करीयर

अमित मिश्रा के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें कुल 156 विकेट चटकाए. 2008 में मोहाली में अपने टेस्ट डेब्यू पर अमित मिश्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन बॉलिंग पेश करते हुए पंजा खोला था. उन्होंने 5 विकेट लिए थे. उन्होंने कई मुकाबलों में टीम इंडिया को दिलाई. आईपीएल में अमित मिश्रा के नाम एक ऐसी उपलब्धि दर्ज है, जिसे अब तक को दोहरा नहीं सका है. यह गेंदबाज आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने वाला इकलौता क्रिकेटर है.

Add Zee News as a Preferred Source


इतनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमित मिश्रा की नेटवर्थ लगभग 45 करोड़ रुपये है. इसका एक बड़ा हिस्सा आईपीएल में लंबे समय तक खेलने से आया है, जहां उन्होंने कई टीमों से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलने के अलावा अमित मिश्रा विज्ञापनों और उनके इन्वेस्टमेंट के जरिए भी कमाई करते हैं. 

लग्जरी कारों के हैं शौकीन



Source link