एक या दो नहीं…9 महीने में पूरे 21 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक से बढ़कर एक धुरंधर

एक या दो नहीं…9 महीने में पूरे 21 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक से बढ़कर एक धुरंधर


Cricketer who retired in 2025: क्रिकेट जगत के लिए 2025 अजीबोगरीब रहा है. काफी समय बाद कोई ऐसा साल आया है जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 20 से अधिक खिलाड़ियों ने क्रिकेट के किसी न किसी फॉर्मेट को अलविदा कहा है. हैरानी की बात यह है कि अभी सितंबर महीना शुरू ही हुआ है और अब तक 21 खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रारूप को अलविदा कह दिया है. किसी ने टेस्ट तो किसी ने वनडे या टी20 से संन्यास लिया. कुछ खिलाड़ियों ने तो पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली.

गुप्टिल ने की शुरुआत

न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 8 जनवरी को संन्यास का ऐलान किया. गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के पांचवें सर्वोच्च स्कोरर के रूप में अपना करियर समाप्त किया और वह अपने देश के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडेमैच में दोहरा शतक बनाया है. 2015 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली थी. गुप्टिल के संन्यास के बाद तो लाइन लग गई. एक बाद एक कई खिलाड़ियों ने सबको हैरान किया.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के इन दिग्गजों ने लिया संन्यास

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो संन्यास की शुरुआत तो पिछले साल के दिसंबर महीने में ही हो गई थी. रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अगर 2025 की बात करें तो सबसे पहले तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने संन्यास का ऐलान किया. उनके बाद ऋद्धिमान साहा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और पीयूष चावला अलग-अलग फॉर्मेट से रिटायर हो गए.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के ये 8 ‘अटूट’ रिकॉर्ड…इस बल्लेबाज ने अकेले ही रचा कीर्तिमान, सचिन से भी महान!

‘रो-को’ की जोड़ी और पुजारा ने टेस्ट को कहा अलविदा

पूरे साल में तीन खिलाड़ियों के संन्यास की चर्चा सबसे ज्यादा हुई. रोहित शर्मा और विराट कोहली (रो-को) की जोड़ी ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसने सबको हैरान कर दिया. दोनों का फॉर्म उतना अच्छा नहीं था, लेकिन वह टीम में चुने जाने के दावेदार थे. उनके बाद अगस्त के अंत में चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. पुजारा 2023 से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले थे.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के 5 बड़े रिकॉर्ड जिसने पलट दी कहानी, आईसीसी टूर्नामेंट में बन जाते हैं खूंखार

2025 में संन्यास लेने वाले क्रिकेटर

रोहित शर्मा (भारत)- टेस्ट क्रिकेट
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- इंटरनेशनल क्रिकेट
विराट कोहली (भारत)- टेस्ट क्रिकेट
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- वनडे क्रिकेट
निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)- इंटरनेशनल क्रिकेट
हेनरिच क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- इंटरनेशनल क्रिकेट
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- वनडे क्रिकेट
तमीम इकबाल (बांग्लादेश)- इंटरनेशनल क्रिकेट
महमूदुल्ला (बांग्लादेश)- इंटरनेशनल क्रिकेट
मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)- वनडे क्रिकेट
ऋद्धिमान साहा (भारत)- इंटरनेशनल क्रिकेट
मार्कस स्टोनिइस (ऑस्ट्रेलिया)- वनडे क्रिकेट
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)- टेस्ट क्रिकेट
दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)- इंटरनेशनल क्रिकेट
पीयूष चावला (भारत)- इंटरनेशनल क्रिकेट
आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)- इंटरनेशनल क्रिकेट
वरुण एरॉन (भारत)- इंटरनेशनल क्रिकेट
शापूर जादरान (अफगानिस्तान)- इंटरनेशनल क्रिकेट
चेतेश्वर पुजारा (भारत)- इंटरनेशनल क्रिकेट
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- टी20 क्रिकेट
आसिफ अली (पाकिस्तान)- इंटरनेशनल क्रिकेट



Source link