Last Updated:
Abhishek Sharma Birthday: क्या जिंदगी सिर्फ क्रिकेट है? नहीं… इंसान को दिल भी चाहिए. करियर परवान पर चढ़ने के बाद अब अभिषेक का दिल एक कश्मीरी हसीना के लिए धड़क रहा है.
अभिषेक शर्मा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसलयुवी बोले- नो पार्टी-नो गर्लफ्रेंड
युवराज ने उन्हें न सिर्फ उन्हें लंबे-लंबे छक्के मारने की कला सिखाई बल्कि अनुशासित जीवन जीने की भी सीख दी. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार कहा था कि वो युवी ही थे, जिन्होंने अभिषेक को करियर पर फोकस करने के लिए नाइट आउट, पार्टी और गर्लफ्रेंड से पूरी तरह दूर कर दिया.
अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने इस सलाह को दिल से अपनाया और अपने करियर की नींव मजबूत की. 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के मेंबर रहे अभिषेक को असल पहचान आईपीएल में तब मिली, जब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने ओपनिंग के लिए भेजा. इस खब्बू बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि 2024 में उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल गया.
कश्मीरी लड़की को डेट कर रहे अभिषेक
आज हालात बदल चुके हैं. अब अभिषेक शर्मा न सिर्फ टीम इंडिया का चार्मिंग बॉय है बल्कि उनके पास नेम-फेम भी है. चॉकलेटी फेस वाले अभिषेक के आगे-पीछे लड़कियां घूमती हैं. मगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिषेक का दिल एक कश्मीरी मुसलमान लड़की के लिए धड़कता है.
View this post on Instagram